मुख्य वन संरक्षक उत्तराखण्ड का दौरा।


खटीमा- उधम सिंह नगर।
अशोक सरकार

उत्तराखंड के मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी सीमांत क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे। खटीमा दौरे पर पहुँचे पीसीसीएफ उत्तराखंड ने जहां खटीमा के सुरई व खटीमा वन रेंजों का दौरा किया। वह इस अवसर पर इन वन क्षेत्रों में आगामी वन विभाग की परियोजनाओं को लेकर निरीक्षण व वन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही खटीमा वन रेंज के चकरपुर क्षेत्र में इस मॉर्डन क्रू स्टेशन को खोला जायेगा।

वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्य वन संरक्षक उत्तराखण्ड राजीव भरतरी ने बताया कि वह इन दिनों अपने कुमाऊँ दौरे पर निकले हैं। जिसके तहत आज उन्होंने तराई पूर्वी वन प्रभाग के सीमांत खटीमा वन क्षेत्रों का दौरा कर इन वन क्षेत्रों में वन विभाग की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। साथ ही पीसीसीएफ ने बताया कि पूरे उत्तराखंड की सभी डिवीजन में वन विभाग द्वारा मॉडर्न क्रू स्टेशन की स्थापना की जा रही है।

जबकि तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा वन रेंज के चकरपुर क्षेत्र में इस मॉर्डन क्रू स्टेशन को बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है। उसका भी उन्होंने आज निरीक्षण किया है। उत्तराखण्ड में मॉर्डन क्रू स्टेशन की स्थापना हेतु प्राम्भिक रूप में 7 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इन मॉर्डन क्रू स्टेशनों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि की रोकथाम व मानव वन्यजीव संघर्ष पर अंकुश लगाना है। जिसके लिए इस स्टेशन में क्विक रिस्पांस फोर्स तैनात रहेगी। साथ ही इस कार्य हेतु आवश्यक उपकरण को भी मॉडर्न क्रू स्टेशन में स्थापित किया जाएगा। उत्तराखंड में कुल 37 मॉडर्न क्रू स्टेशनो की स्थापना वन विभाग द्वारा की जा रही है।

बाइट 1- राजीव भरतरी मुख्य वन संरक्षक उत्तराखण्ड।