Pwd ऑफिस लक्ष्मण झूला में सड़ रही श्रमबोर्ड की राशन व लाखों रुपये के कम्बल सेनेटाइजर साबुन

स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस के अंदर कई महीनों से बंद पड़े एक कमरे का ताला कांग्रेसियों ने तोड़ दिया। कमरे के अंदर कोविड-19 के दौरान पीड़ितों के लिए लाई गई राहत सामग्री मिली। कांग्रेस ने विधायक प्रतिनिधि पर सामग्री जरूरतमंदों को नहीं बांट कर कमरे में छिपाने का आरोप लगाया है।

 मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के एक कमरे में लगे ताले को तोड़ दिया। देखा कि कमरे के अंदर एक संस्था के नाम से लिखें हैंड सैनिटाइजर मात्र कंबल सैकड़ों की संख्या में रखे हुए हैं। मौके पर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक के एक प्रतिनिधि ने कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध नहीं करा कर कमरे में छिपा दी। आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान इस सामग्री का गलत उपयोग करने की नियत झलक रही है। कार्यकर्ताओं ने फोटो पर वीडियोग्राफी करने के बाद उप जिला अधिकारी को मामले में एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है यदि मामले को दबाने की कोशिश की गई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत जिला पंचायत सदस्य क्रांति kapruwan देवेंद्र राणा माधवा अग्रवाल अंकित गुप्ता विपिन पेटवाल आरोप लगाया भाजपा सरकार पर Pwd ऑफिस लक्ष्मण झूला में सड़ रही श्रमबोर्ड की राशन लाखों रुपये के कम्बल सेनेटाइजर साबुन जिसको कोरोना काल मे गरीबों में बांटा जाना था लेकिन राहत कोष की तरह यह समान भी विधायक यमकेश्वर ने गरिबों का हक़ मारकर सड़ा दिया करीब एक साल से विधायक यमकेश्वर के कार्यकर्ताओं का कब्जा इस PWD के गेस्ट हाउस पर बना हुवा है और यह समान भी एक साल से यहां पड़ा हुवा है लेकिन यह समान ये गरीबों को नही बाँट पाए सारा सामान एक्सपायरी हो चुका है करोड़ों का घोटाला है ।।