13 से 15 अगस्त उत्तराखंड युवा मंच चंडीगढ़ परगना चौंदकोट के नौगांवखाल क्षेत्र में चलाएगा बृक्ष रोपण कार्याक्रम
जगमोहन डांगी
पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड युवा मंच चंडीगढ़ एक सामाजिक संस्था जो गत 29 वर्षों से समाज हित मे निरंतर उत्तराखण्ड समाज के लिए कई प्रकार के कार्य कर रही हैं। समय -समय पर उत्तराखंडी सांस्कृतिक कल्चर प्रोग्राम कर अपनी बोली भाषा के सरक्षंण एवं सवंर्धन करती हैं। 13 से 15 अगस्त उत्तराखंड युवा मंच चंडीगढ़ परगना चौंदकोट के नौगांवखाल क्षेत्र में बृक्ष रोपण कार्याक्रम चलाएगा l इस वर्ष कोरोना कॉल में संस्थापक सदस्य दिवंगत हो गए थे, संस्थापक सदस्यों की स्मृति में किया जाएगा बृक्ष रोपण ।
मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत, महासचिव गणेष रावत एवं कणविनियर नरेन्द्र रावत ने बताया की इस बार वार्षिक बृक्ष रोपण कार्याक्रम नए तरीके से हो रहा हैं। मंच के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों में बृक्ष रोपण किया जाना है। जिसमें उत्तराखंड युवा मंच के 32 सदस्यों का दल उत्तराखण्ड आ रहा हैं। दल बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पर्यावरण के लिए जागरूक करेगा l
मंच के सदस्य सन्तोष रौतेला देवेन्द्र नयाल ने बताया उनके मंच ने कोरोना के दौरान चंडीगढ में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को उनके गांव भेजा गया साथ उनकी भोजन-पानी हर प्रकार की सारी सुविधाएं मुहैया करवाया गया l
इस मंच के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय स्वर्गीय देवेंदर रावत,ललित विक्रम नेगी,मानवेन्द्र देवेशाली की याद में रणस्वा नौगांवखाल में बृक्ष रोपण कर उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धाजंलि दी जाएगी जो कोरोना कॉल में दिंगवत हो गए थे l इसके अलावा युवा मंच 28 सालों से पीजीआई में रक्त दान शिविर लगाया जा रहा है।