पहाड़ समाचार लाइव में कल चली खबर से जागा आभकारी विभाग, की गई छापेमारी

सतपुली

दिनांक 10 -8-2021 को पहाड़ समाचार लाइव के द्वारा लगातार शराब की ओवर रेट तथा कालाबाजारी को बिक्री को लेकर खबर चलाई जा रही थी | जिसका असर अब दिखने लगा है | जहाँ एक और उपजिलाधिकारी चौबटटाखाल के द्वारा निर्देशन पर कल नौगाँवखाल बाज़ार के सरकारी ठेके में छापामार कर कार्यवाही की गई |

अब आबकारी विभाग भी हरकत में आया है और उसके द्वारा जगह जगह दबिश दी गई | जिस पर एकेश्वर बाजार में दबिश दी गई दबिश के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमे दो के पास 118 अवैध शराब के पव्वे और एक के पास २० लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई |

आनंद सिंह चौहान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 कोटद्वार ने बताया कि एकेश्वर बाजार में दबिश दी गई दबिश के दौरान अभियुक्त कुलदीप सिंह s/o श्री चरण सिंह निवासी मालई एकेश्वर से 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब तथा अभियुक्त प्रमोद सिंह S/O कुंवर सिंह निवासी मरखोला मालई से 62 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व अभियुक्त सत्येंद्र सिंहS/O स्वर्गीय श्री उमेश सिंह निवासी उच्चाकोट एकेशवर से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त विदेशी मदिरा दुकान नौगांव खाल की गोपनीय खरीदारी कराई गई जिसमें ओवर रेटिंग पाई गई दुकान का ओवर रेटिंग का चालान किया गया। विदेशी मदिरा दुकानों की चेकिंग एवं दबिश कार्य अभी जारी है।


दबिश टीम में आनंद सिंह चौहान आपकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 कोटद्वार, हेमराज सिंह चौहान उप आबकारी निरीक्षक, विकास नैथानी आबकारी सिपाही, प्रमोद कुमार आबकारी सिपाही, श्रीमती संगीता आबकारी सिपाही शामिल रहे |