पुरोला उत्तरकाशी
मनमोहन भट्ट
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य करने वालों के प्रति सख्त मुहिम छेड़ी हुई है जिसमें उनकी बेहतर पुलिसिंग के कारण वह लगातार सफल भी हो रहे है,साथ ही एस0पी0 द्वारा जनपद में अवैध तरीके के कारोबार करने वालों के प्रति अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश दिये जाते है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला के देखरेख व उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी डामटा के नेतृत्व में चौकी डामटा पुरोला पुलिस टीम द्वारा मातला बैण्ड के पास सदिंग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग अभियान चलाकार आने-जाने वाले वाहनों को चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान वाहन सं0 UK16-TA-0574 (बुलेरो कैम्पर) को रोककर चैक किया गया जिसमें 02 व्यक्ति इन्द्र सिंह पुत्र रतन सिह (उम्र 41वर्ष) निवासी मैन्द्रथ,थाना त्यूनी, जिला देहरादून व अठनर शाही पुत्र भीम बहादुर (उम्र 29, वर्ष) निवासी कुलछो,थाना सनकोट, जिला होमाला, नेपाल सवार थे तो वाहन उपरोक्त से 120 किग्रा0 प्रतिबन्धित सतवा जड़ी-बूटी(पेरिस पोलिफिला) बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग- 650000 रू० बतायी जा रही है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबन्धित सतवा जडी-बूटी का परिवहन करने पर थाना पुरोला में वन अधिनियम की धारा 26/42/52 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।