श्रम कानूनों का उलंघन, श्रमिकों का जमकर शोषण करती शराब फैक्टरी

इंद्रजीत असवाल


पौड़ी गढ़वाल

जगह जगह मजदूरों के शोषण की खबरे लगातार चलती रहती है सरकार के हुक्मरान मजदूरों के भले की बात करते नही थकती, परन्तु जो जमीनी हकीकत है वो कुछ और ही है |

नाम भगवान के और काम शैतान के |

आज हम आपको सतपुली मलेठी में चौहान वृद्धा आश्रम के बगल में स्थित शराब फैक्ट्री में हो रहे मजदूरों के शोषण की कहानी बता रहे हैं |

आजकल कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी बहुत हो गई है, जिस कारण ये शराब फैक्ट्री स्थानीय मजदूरों का जमकर शोषण कर रही है |

इस फैक्ट्री में 8 घण्टे लगातार पूरे माह काम करने के बाद भी मजदूरी श्रम विभाग के मानकों के अनुसार नही मिलती | यहाँ पर मजदूरों को पूरे माह काम करने पर मात्र 5 से 6 हजार सेलरी दी जाती है और यदि किसी मजदूर द्वारा विरोध कर श्रम कानून बताए जाते हैं तो उसे नोकरी से निकाल दिया जाता है |

सुबह 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मजदूरों से काम लिया जाता है तथा इस बीच मजदूरों को एक टाइम की भी चाय नही मिलती |

इस मामले में हमारे द्वारा उक्त फैक्ट्री के किसी जिम्मेदार व्यक्ति से बात की गई जिनका नाम अनुज है उनका नम्बर +918449244443 से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो जो भी कर रहे हैं मालिक के कहने पर कर रहे है, यदि विरोध करना है तो उनके मालिक से पूछो जो धामपुर उत्तर प्रदेश में रहते हैं , जो बहुत बड़े नेता है वो अपना जबाब देंगे | फिर हमारे द्वारा मालिक का नम्बर मांगा गया तो उन्होंने कहा कि वे मालिक का नम्बर नही दे सकते हैं |

अब देखिये किस प्रकार से उत्तर प्रदेश का नेता उत्तराखंड के श्रम विभाग के कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है उसे किसी से कोई डर नही वह उत्तराखंड के लोगो का जमकर शोषण कर रहा है |

इस सम्बन्ध में जब श्रम मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत के नंबर पर बात की गई तो उनके द्वारा बैठक में होने की बात की गई |

अब आपको बता दें कि उक्त फैक्ट्री मालिक बहुत बड़े नेता है जिनके कारण न तो प्रसाशन इस पर संज्ञान ले रहा है और ना ही मंत्री |