पौड़ी के नोगोंखाल के शराब ठेके पर सबसे ज्यादा ओबर रेटिंग ,मगर जिले के आबकारी अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद से जागने को तैयार नही

जनपद पौड़ी के नोगोंखाल के अंग्रेजी शराब की दुकान में जमकर ओवर रेटिंग हो रही है,मगर जिम्मेदार अधिकारी इन शराब माफियाओं पर कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नही है।

इस ठेके पर प्रदेश में सबसे ज्यादा ओबर रेटिंग होती है एक पव्वे पर 40 रुपये बोतल पर 90 रुपये से अधिक वसूले जाते हैं मौके से हमारे द्वारा आभकारी अधिकारी आनंद चौहान व उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि वे इस पर जल्द कार्यवाही करेंगे

वहीं जब हमारे द्वारा शराब के ग्राहकों से बात की तो ग्राहकों को ने कहा आबकारी विभाग को फोन पर शिकायत करने का प्रयास किया मगर आबकारी के अधिकारी इन ठेकेदारो से मिले है,और कभी भी फोन नही उठाते है।

शराब की दुकानों पर नही होता शिकायत करने के लिए कोई संपर्क नम्बर

जिले के किसी भी शराब की दुकानों में किसी भी प्रकार का आबकारी विभाग का संपर्क नम्बर नही होता,जिससे ग्राहक इन दुकानों के शिकायत कर सके।

शराब की दुकानों पर ग्राहकों से होती जमकर अभद्रता, मारपीट

शराब की ओवर रेटिंग पर जब भी ग्राहक उचित दाम की बात करता है तो शराब के सेल्समैन ग्राहकों से अभद्रता करते है मारपीट करने के लिए तैयार हो जाते है।

अब सवाल यह है कि, अगर जिम्मेदार प्रशासन इन शराब माफियाओं पर लगाम नही पा रहा है तो ये अधिकारी किस काम के है।