देवप्रयाग
भगवान सिंह
प्रदेश में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है और भूस्खलन से कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही खतरनाक बना हुआ है. ऋषिकेश श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-58 पर लगातार भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, हाईवे के तोताघाटी पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है और हल्की सी बारिश में बोल्डर गिर रहे हैं. ऐसी ही भयावह तस्वीर तोताघाटी से सामने आई है, जहां हाईवे पर देखते-देखते ही लगातार बोल्डर गिर रहे हैं.इन दिनों पहाड़ों पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है|
भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई मार्गों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है. खास तौर पर ऋषिकेश श्रीनगर मार्ग पर आये दिन पहाड़ियां दरक रही हैं. जहां चमधार में प्रशासन ने मार्ग पर यातायात शुरू कर दिया है. वहीं, तोताघाटी में बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है. वही सुबह से 7:00 बजे से NH.58 पूरी तरह से बाधित है और वही NH. के अधिकारी मार्ग खोलने के लिए NH.58 पर मौजूद रहे वही मौके पर देवप्रयाग पुलिस वी मौजूद है |
और वही एसडीएम का कहना है कि आज सुबह से तोता घाटी में मलवा आने से तोता घाटी मार्ग बंद है और हमने ट्रैफिक को दूसरी ओर की तरफ से मार्ग को डावेड किया है की और ऐसी कोई अनहोनी ना हो और दुर्घटना ना हो ऐसी एक दो मामले ऐसी घटना के सामने आए हैं तो हमने पूरी तरह से दूसरी मार्ग से यात्रा को डावेड किया है |
और जब तक मार्ग पूरी तरह से काम पूरा नहीं होता कब तक हम यात्रा को यहां से मार्ग को नहीं खोला जाएगा और मार्ग पूरी तरह से सुचारू किया जाएगा तो ही यात्रा को यहां से अनुमति मिलेगी और एक तरफ से कांग्रेस की प्रवक्ता सुजाता पोल मोदी सरकार के खिलाफ उत्तराखंड की इन मार्गो की और बड़ा सवाल उठा रही है