शराब ओबर रेटिंग की खबर का असर, तुरंत की गई कार्यवाही उपजिलाधिकारी चौबटटाखाल द्वारा

नौगाँवखाल

पहाड़ समाचार लाइव की खबर का तुरंत संज्ञान लिया उपजिलाधिकारी चौबटटाखाल ने और तुरंत तहसीलदार को निर्देशित कर की गई कार्यवाही |

शराब ओबर रेटिंग की खबर छापने पर 4 घण्टे में हुई कार्यवाही |

हमने आज सुबह ही अपने न्यूज़ पोर्टल में खबर “पौड़ी के नोगोंखाल के शराब ठेके पर सबसे ज्यादा ओबर रेटिंग ,मगर जिले के आबकारी अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद से जागने को तैयार नही” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से छापा था, जिसका उपजिलाधिकारी चौबटटाखाल संदीप कुमार ने संज्ञान लिया और इसकी कार्यवाही के लिए तहसीलदार चौबटटाखाल को निर्देशित किया गया |

जिस पर तहसीलदार चौबटटाखाल के द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए नौगांवखाल शराब के ठेके में छापेमारी की गई और शराब को अधिक रेट पर बेचते हुए पकड़ा गया |

तहसीलदार चौबट्टाखाल श्रेष्ट गुनसोला ने कहा कि सरकारी शराब ठेके पर जाकर ओबर रेटिंग की खबर को सत्य पाया गया | जिसपर तुरंत चलानी कार्यवाही की |