आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस।


खटीमा।
अशोक सरकार

प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम जनता के सामने तीसरा विकल्प बनने के लिए लगातार प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में केजरीवाल मॉडल को सामने रखकर जनता से अपने लिए समर्थन मांग रही है। वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर जहां उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा विधानसभा से आते हैं। वही आम आदमी पार्टी ने आज खटीमा में प्रेस वार्ता कर खटीमा में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने मीडिया से वार्ता में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 7 महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है पार्टी के कार्यकर्ता लगातार 7 महीनों से घर घर जाकर आम जनता को पार्टी की रीति नीति के बारे में समझा रहे हैं साथ ही जनता दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को काफी पसंद कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।