उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी द्वारा एकल जनहित मार्च का आयोजन

उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) द्वारा कल एक एकल जनहित मार्च का आयोजन किया जा रहा है। ये मार्च सुबह 8 बजे राजघाट से, ITO, इंडिया गेट, लोधी रोड होते हुए उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी में खत्म होगा। इस एकल मार्च के साथ ही पार्टी अगस्त क्रांति उद्घोष करेगी और उत्तराखंड में विस्तारवादी ताकतों के लिए उत्तराखंड छोड़ो का आव्हान करेगी।

उनपा का ये एकल जनहित मार्च पार्टी के श्री ओंकार सिंह कोली द्वारा उपवास के साथ किया जायेगा। 11 किलोमीटर की ये पदयात्रा दो चरणों में पूर्ण होगी। पहले चरण में पदयात्रा राजघाट से सुबह 8 बजे शुरू होगी और लगभग 12 बजे इंडिया गेट पहुंचेगी जहां पार्टी के सदस्य पदयात्री का स्वागत करेंगे। श्री ओंकार सिंह कोली इंडिया गेट पर मीडिया से भी रूबरू होंगे। दूसरे चरण की यात्रा में पदयात्री लगभग दोपहर 2.30 बजे उत्तराखंड सदन पहुचेंगे जहां पार्टी के महासचिव डा. मुकेश पंत एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करेंगे और मीडिया के सवालों के जवाब भी देंगे।