मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
उत्तरकाशी जनपद के भटवाडी स्टैण्ड स्थित पर्यटन पुलिस चौकी जो कि काफी पुरानी होने के कारण जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी जिसमें ड्यूटीरत कर्मगणों के रहने में काफी दिक्कत हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक,उत्तरकाशी द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में पर्यटन पुलिस चौकी का सुधारीकरण कर चौकी को पुर्नजीवित किया गया जिसका आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी की मौजूदगी में जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा रिबन काटकर पर्यटन पुलिस चौकी भटवाड़ी स्टैण्ड का उद्घाटन किया गया।