धुमाकोट
हरीश रावत
आशा वर्करों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया |
आशा यूनियन की विकासखंड नैनीडांडा ब्लॉक अध्यक्ष बीना ध्यानी ने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा में 12 सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया | यदि सरकार इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं करती है तो प्रदेश स्तर पर आशा वर्कर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे I
मांगो को लेकर सरकार विरोधी रैली निकाली गई बीना ध्यानी, उषा, मधु, सुलोचना, बिलेश्वरी, सरिता, उर्मिला, कल्पेश्वरी, सीमा, सुमनलता सहित अनेक आशाएं मौजूद रही |