उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत आज चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी डुण्डा के नेतृत्व में चौकी डुण्डा बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग अभियान चलाते हुये एक मोटरसाइकिल सवार साजिश कुरैशी पुत्र स्व० इस्माईल कुरैशी, निवासी तिलोथ सेरा, जनपद उतरकाशी को रोककर चैक किया गया तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 97.00 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, मोटरसाइकिल सं0 UK10-2306 को मौके पर ही सीज किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध चौकी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर अवैध चरस का परिवहन करने पर NDPS Act की धारा 8/20/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।