स्कार्पियों ने 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

देहरादून

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की स्कार्पियों 4 लोगों को रौंद कर फरार हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने 108 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरा वरीशा, खुश्बू और इजराइल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौशाद नाम का व्यक्ति अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसका देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पुलिस जांच में पता चला है कि इनको टक्कर मारने वाली सफेद रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने घटना के बाद वाहन को नही रोका और वह तेजी से गाड़ी को भगा ले गया। पुलिस वाहन की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है l