सुभाष पिमोली
थराली
पिंडर नदी के किनारो को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पिछले रविवार की तरह ही इस रविवार को भी नगर पंचायत क्षेत्र थराली ने वार्ड नंबर चार में नगर प्रशासन ने आम नागरिकों के सहयोग से वृहद रूप से स्वछता अभियान चलाया। अभियान के बाद आयोजित एक गोष्ठी में वक्ताओं ने नगर को स्वछ एवं सुंदर बनाने पर विचार गोष्टी की ।
रविवार को नगर पंचायत के नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी टांकार कौशल के नेतृत्व में नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों, पंचायत कार्यालय के अन्य कर्मियों के साथ ही वार्ड नंबर चार के नागरिकों ने वार्ड के सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक रास्तों, नालियों के साथ ही पिंडर नदी के किनारे फैले कूड़े को इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया गया।
इसके बाद आयोजित एक बैठक में ईओं कौशल ने कहा कि नगर के साथ ही नगर के बीचों-बीच बहने वाली पिंडर नदी को स्वछ बनाएं रखने के लिए सभी लोगों को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वंयम एवं अन्य लोगों को भी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा ना फैंकने के लिए प्रेरित करना होगा। जिससे नगर साफ एवं सुंदर बन सकें। इस अवसर पर सभासद कृष्णपाल गुसाईं,राजन देवेश्वरी, महेश प्रकाश, महावीर रावत, विनोद, सुरेंद्र, राजेन्द्र, विरेन्द्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। बताया कि आने वाले रविवारों को भी इसी तरह से नगर क्षेत्र में सामुहिक स्वछता अभियान चलाया जाएगा।