सुभाष पिमोली
थराली
कर्णप्रयाग – ग्वालदम मोटर मार्ग पर गुडम- सेरा बिजापुर मोटर मार्ग अपने तय समय से अधिक समय होने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया जहां सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों की कृषि भूमि कटी वही बरसात में सुरक्षा दीवार न लगाने के कारण लोगों की खेती, मकान, गौशाला, रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं l
वही पी एम जी एस वाई विभाग को ग्रामीणों ने कई बार अवगत करवाने के बाबजूद विभाग मोन बैठा है l जहाँ गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्तों का भी निर्माण अभी तक नहीं किया गया है l जिससे ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल तथा मवेशियों को ले जाने और महिलाओ को जंगल चारा पत्ती को जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l वहीं सड़क का एलाइनमेंट भी सही ना होने के कारण कई जगहों पर लोड वाहन नहीं चढ़ पा रहे हैं l
माहीधार गधेरे में पुलिया निर्माण ना होने के कारण बरसाती नाला सड़क मे बह कर स्थानीय जयवीर सिंह नेगी देवीदयाल देवराडी, मेहरबान राम तथा शिवालय को की और बह रहा है l जिससे कई परिवारो को खतरा पैदा बना हुआ है l वही डाकखाना तोक मे गोपाल राम का शौचालय भी सुरक्षा दीवार न लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और मकान को खतरा बना हुआ है l
ग्राम प्रधान तलवाड़ी कुंवर सिंह रौथाण, देवी दयाल, तोताराम, अनिल कुमार, कमलापति, नंदलाल जोशी, हरीश जोशी ने पीएमजीएसवाई से तत्काल सड़क के सुधारीकरण, रास्तो तथा मकानों व खेतो मे पुस्ते लगाने की माँग की है उन्होंने कहा अगर एक माह ने सभी कार्य पूरे नहीं होते तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी l