इंद्रजीत असवाल
लैंसडाउन
पहाडों में सरकारी भवनो की बेकद्री की वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बनी रहती है |
विगत दिनों में भी हमारे द्वारा कई सरकारी भवनों की जीण सीन स्थिति आपको दिखाई गई थी , इनमें कई भवन ऐसे है जो बने तो सही पर उनमें विभाग आज तक नही बैठा जिस वजह से वो भवन भुतहा भवन बन गए |
आज हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं उसमें लैंसडाउन तहसील की राजस्व पुलिस चौकी कौड़िया 2 की है , जिसमे अधिकारी भी बैठते है |

पर आप स्वयं देख सकते हैं किस तरह भवन के चारो ओर घास जमी हुई है जगह जगह शैवाल जमी है बाउंड्री टूटी, फ़र्स का प्लास्टर उखडा हुआ है |
अब सवाल बनता है कि लाखों की लागत से भवन का रखरखाव विभाग क्यो नही रखता , कहते हैं कुत्ता भी बैठने से पहले जगह को साफ करके बैठता है, लेकिन यहाँ के कर्मचारी केवल कमरे में झाड़ू मारकर बैठ जाते हैं कभी उस संपति पर खुद स्वछ भारत अभियान नही चलाती |
उपजिलाधिकारी लैंसडाउन अपर्णा ढोंडियाल ने कहा कि जितनी भी चौकियां क्षति ग्रस्त है या निर्माणधीन व मेंटेनेंस मांग रही है उनकी रिपोट हमने जिले में भेजी है जल्द उनके स्टीमेट बनाकर हम जिलास्तर को भेजेंगे |