सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से फकीर सिंह कन्याल ने भरा चुनावी हुंकार


सितारगंज शक्ति फार्म, उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

मिशन 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। वहीं 68 विधानसभा क्षेत्र सितारगंज शक्ति फार्म से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी फकीर सिंह कन्याल ने भी कांग्रेस पार्टी से चुनावी हुंकार भरना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने हेतु क्षेत्र में अपना तूफानी दौरा शुरू कर दिया है। घर घर पहुंच कर लोगों की समस्याओं और दुःख दर्द से रूबरू हो रहे हैं। क्षेत्रीय जनता का भी अपार सहयोग, समर्थन एवं आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने चुनावी बिगुल बजाते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है।


उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ने बताया कि सितारगंज शक्ति फार्म क्षेत्र से स्थानीय विधायक होना चाहिए क्योंकि स्थानीय विधायक ही समस्याओं को समझ कर उनका समाधान बखूबी कर सकता है। उन्होंने बताया कि मैं लोगों की बुनियादी जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान , शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी तथा सड़क के लिए काम करूंगा। बंगाली समाज को हर समय ठगा गया है । मैं वर्षों से प्रताड़ित और उपेक्षित लोगों का सहयोग करूंगा।