सितारगंज में पकड़ी गई खैर की लकड़ी।

सितारगंज उधम सिंह नगर

अशोक सरकार

खैर के 29 गिल्टे बरामद, पिकप कब्जे में, तस्कर फरार

सितारगंज। वन कर्मियों ने तस्करी कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी के 29 गिल्टे बरामद किये हैं। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में लिया गया है। तस्कर भागने में सफल रहे। 


बताया गया कि सुबह लगभग 7 बजे बाराकोली रेंज के स्टाफ ने सूचना पर खैर की लकड़ी से लदी पिकप का पीछा कर पीलीभीत रोड पर पुलिस के साथ संयुक्त प्रयास से पकड़ा। पिकप यूके06सीए/0634 में खैर के 29 गिल्टे लदे थे। वाहन का चालक व तस्कर मौका पाकर फरार हो गये। वन कर्मियों ने वाहन को अपनी अभिरक्षा मे लेकर वन परिसर में विधिक कार्यवाही हेतु खड़ा कर दिया।