धुमाकोट
हरीश रावत
अदालीखाल क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद हो चुकी है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय अदालीखाल के बाहर प्रदर्शन किया।
बरसात के मौसम में जहाँ एक और चारों और पानी ही पानी है वहीँ दूसरी और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है और विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को प्यासे ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है | जिस कारण अब ग्रामीणों के द्वारा जल संस्थान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया |
अदालीखाल क्षेत्र में विगत तीन सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई बंद हो जाने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है और पीने के पानी की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है | ग्रामीणों द्वारा कई बार इस सम्बन्ध में विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन विभाग ने कोई भी कार्यवाही नहीं की | जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा अदालीखाल क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद हो चुकी है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय अदालीखाल के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार तथा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की |
प्रदर्शनकारी पृथ्वी पर्णवाल, भजन सिंह, आनंद सिंह, रूद्रा उनियाल, सोहन सिंह, शिशपाल कंडारी, पदमेंदर अस्वाल, बृजराज, ओमप्रकाश ध्यानी, राकेश, देवेंदर्, सुदर्सन, सत्तेंदर, सत्येंद्र सिंह, किशन, सरोज, ममता. महेश आदि मौजूद रहे |