खटीमा जनपद उधम सिंह नगर
अशोक सरकार
5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 तथा 35-ए हटाकर आवाम की जनता को मुख्यधारा से जोड़ने तथा आवाम के विकास हेतु केंद्र सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया गया था तथा चौतरफा स्वागत भी हुआ था। आज 2 वर्ष बाद भी केंद्र सरकार के इस फैसले को जम्मू-कश्मीर हेतु अमन शांति और विकास के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक बताते हुए पूरे देश में दीप प्रज्वलित कर उत्सव का आयोजन किया गया तथा खुशी का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। I इसी क्रम में आज खटीमा में भी भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत के नेतृत्व में उत्सव का आयोजन कर दीप प्रज्वलित करते हुए खुशी का इजहार किया गया तथा प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
इस संबंध में भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत ने बताया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए आज 2 वर्ष पूर्ण हो गए हैं । जिसकी वर्षों से मांग चली आ रही थी थी। धारा 370 हटाने से जम्मू कश्मीर के जो हालात बदले हैं इसी खुशी में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करने के लिए आज उत्सव का आयोजन किया गया है।
बाइट-1- नंदन सिंह खड़ायत भाजपा नेता खटीमा