भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 13 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल 9 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 183 पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर भारत इंग्लैंड से अभी 162 रन पीछे है। बता दें कि पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए।
आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 19/0. रोहित शर्मा 9 और केएल राहुल 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड के 183 रन के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन डाल रहे हैं।
नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी महज 183 रन पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 65.4 ओवर में 183 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजी घुटने टेकते नजर आए। जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 46 रन देकर चार जबकि मोहम्मद शमी ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, शार्दुल को एक ही ओवर में दो विकेट मिले।