कोटद्वार
पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य में तैनात सीमा सड़क संगठन के शहीद सैनिक सुधाकर सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक आवास ग्राम – गुम ,पट्टी अजमेर वल्ला , तहसील- कोटद्वार में पहुचा । जहां परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल था ।
आसपास के गांव के भी कई लोग शहीद सैनिक के अंतिम दर्शन को पहुचे । सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी ने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर को असम से गुवाहाटी लाया गया।फिर गुवाहाटी से दिल्ली हेलीकॉप्टर से लाया गया और दिल्ली से कोटद्वार होते हुए पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाया गया ।
जहां उनका पूरा परिवार रहता है । इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा व अन्य अधिकारियों के द्वारा आज सुबह शहीद सुधाकर के घर पहुंचकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सैनिक सलामी दी गयी ।