रिखणीखाल क्यों बदलाव मांग रहा हैं।

देवेश आदमी

बहुत दिनों से सोशलमीडिया में कुछ युवकों द्वारा पोस्टर पोस्ट किए जा रहे हैं जिन में लिखा हैं “रिखणीखाल में बदलाव जरूरी हैं” या “इस बार रिखणीखाल मांगे बदलाव” यह पोस्टर राजनीतिक बदलाव की मांग कर रहे हैं। इन युवाओं का पैतृक गाँव रिखणीखाल हैं और यह सभी युवा शहरों में नोकरी करते हैं। इन में से कुछ युवा रिखणीखाल ही रहते हैं, जो बिना किसी राजनीतिक भावना से लगातार सोशलमीडिया पर क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप सिंह रावत को सीधा निशाना बना रहे हैं। इन युवाओं का मूल मकसद क्षेत्र में विकास हैं। जब मैंने इन में से कुछ युवकों को दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया तो उन के जो बिंदु थे उन को मैं आप से साझा करना चाहता हूँ।
१- दुगड्डा रथुवा ढाब रिखणीखाल मार्ग का डामरीकरण।
२- मंदाल घाटी में दूरसंचार का ठप होना।
३- ITI सिलबेड़ि व पॉलिटेक्निक बड़खेत बनने में इतनी देरी क्यों।
४-अनेकों गाँव तक विधायक निधि द्वारा सड़क खोदी गई किन्तु गुणवत्ता सही नही हैं सड़कें पैदल चलने लायक भी नही। सड़क की शिकायत करने पर विधायक के ठेकेदार जनता को धमका रहे हैं।
५- रिखणीखाल में चिकित्सा व्यवस्था की खस्ता हालत। रोज लोगों की जान जा रही हैं। स्वाति ध्यानी की मौत का जिम्मेदार डॉ राशिद खान को देहरादून तबादला कर पदोन्नति दिया गया।
६- मलेखान सड़क मामले में देवेश आदमी पर मुकदमा करने की विधायक की धमकी। निलंबित इंजीनियरों को विधायक की पहल पर बहाल कर तबादला कर के पदोन्नति दिया गया।
७-विधायल दिलीप सिंह रावत का सिर्फ ठेकेदारों का पोषण करना। ठेकेदारों को अपने स्वार्थ के लिए मजबूत करना जनता की बातों को नजरअंदाज करना।
८- रिखणीखाल में परिवहन व्यवस्था की खस्ता हालत से जनता परेशान।
९- विधायक का क्षेत्र के छोटे-छोटे झगड़े के मामलों में ह्नस्तक्षेप करना। विरोधियों पर प्रशासनिक कार्यवही करना। क्षेत्र के कार्यक्रमों में जाकर घोषणाएं कर के भूल जाना।
१०- क्षेत्र के आवेदन कूड़े में डालना। हर बार जनता से वादें करना और कार्य सिर्फ अपने साथ चल रहे जनप्रतिनिधियों के करना।
११- विधायक निधि से हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में। सभी विधायक निधि के कार्यों की गुणवत्ता चिंताजनक किन्तु विधायक मस्त।

इन कुछल वजहों से युवा क्षेत्र में बदलाव चाहते हैं रिखणीखाल सिर तक भृष्टाचार में डूब चुका हैं जिस की कलई अब उतरने लगी हैं। युवा ही नही महिलाएं भी बदलाव चाहते हैं जनता समझ गई कि अब थडिया चोंफला से विकास नही होगा। जितनी घोषणा हुई हैं,उन पर जब काम होगा तब ही विकास होगा। विधायल का लगातार क्षेत्र में घूमने से विकास नही होता। लगातार काम करने से विकास होगा। विरोधियों को भी साथ लेना होगा। सिर्फ ठेकेदारों से ही जनता का भला करना है तो सत्ता उन्हीं के हाथों में देदेते। यदि विधायक पर लगे उक्त आरोप सही है तो जनता सही मांग कर रही हैं जनता वाकई बदलाव की हकदार हैं जनता का कहना अपनी जगह सही हैं बदलाव होना सही हैं।