राशन कार्ड घोटाले पर ज्ञापन दिया

अशोक सरकार

टनकपुर

चम्पावत जनपद के सीमांत नगर टनकपुर में आज वार्ड नंबर 9 के गरीब मज़दूर परिवारों नें अपने सभासद योगेश पाण्डेय के साथ मिलकर राशन कार्ड बनाने में हुए घोटाले व अन्य समस्याओं के बारे में उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा, जिसमे सभासद नें पूर्ति निरीक्षक पर आरोप लगाया की वार्ड में निवास करने वाले जो गरीब मज़दूर परिवार है |

उनके पीले राशन कार्ड बना रखे है, कुछ के तो बने ही नहीं है पूर्ति निरीक्षक नें बिना सुचना दिए पैसे वालों के सफेद राशन कार्ड बना दिए है जिस सम्बन्ध में आज वार्ड वासियों द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया है, और उचित कार्यवाही की मांग की गई है |

वही उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया नें इस विषय में जानकारी देते हुए मिडिया को बताया की वार्ड नंबर 9 के लोग अपने सभासद के साथ आज तहसील में राशन कार्ड की समस्या को लेकर आये थे, जिसमे मेरे द्वारा ज्ञापन भी लिया गया है और मैंने आश्वासन दिया है, की जो लोग सफेद राशन कार्ड के पात्र है, उन्हें सफेद राशन कार्ड दिए जायेंगे साथ ही उप जिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया नें मिडिया के माध्यम से टनकपुर तहसील की जनता से अपील करते हुए कहा की जिनकी पारिवारिक स्थिति ठीक है |

यदि उन्होंने सफेद राशन कार्ड बना रखें है, तो स्वयं ही कटवा लें ताकि जो लोग इसके पात्र है उन्हें दिए जा सके यदि वह ऐसा नहीं करते है, तो राशन कार्डो का सत्यापन कर जो पात्र है, उन्हें दिए जायेंगे और जो अपात्र है, उनके राशन कार्ड काटकर उनके ऊपर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही भी की जाएगी |