अशोक सरकार
खटीमा
आज खटीमा रंगोली मंडप के सभागार में भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की एक बैठक आगामी कार्यक्रम एवं 2022 के चुनाव को लेकर हुई। बताते चलें कि सभी राजनीतिक दलों के साथ साथ भाजपा ने भी 2022 के चुनाव के मद्देनजर अपनी गतिविधियां तेज कर दी है।
इसी क्रम में बैठक कर संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम का उद्बोधन भाजपा प्रदेश मंत्री तथा जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल तथा संचालन महामंत्री विनोद जोशी ने किया।
वहीं इस संबंध में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि पूरे मंडल में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्य समिति के क्रम में आज खटीमा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आगामी कार्यक्रम तथा 2022 के चुनाव को लेकर मार्गदर्शन किया गया साथ ही बूथ टोलियों को मजबूत करने हेतु भी अपील किया गया।
वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री तथा जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूरे प्रदेश के 252 मंडलों में सभी कार्य समितियों को मजबूत करेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम व 2022 के चुनाव को लेकर रूपरेखा बताने हेतु आज बैठक की गई ।