डीएम ने किया भूस्खलन क्षेत्रों का निरीक्षण


मनमोहन भट्ट, उतरकाशी

बरसात के कारण उत्तरकाशी के मनेरा बाईपास सड़क मार्ग में हो रहे भूस्खलन को देखते हुये जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। सड़क मार्ग पर आए हुए मलबे को तत्काल हटाने व सड़क के बांयी ओर नाली निमार्ण व सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए।

साथ ही मानसून सीजन को देखते हुए सड़क मार्ग के दोनों ओर जेसीबी मशीन रखने के निर्देश दिए । ताकि मार्ग बाधित होने पर शीघ्र आवागमन के लिए बहाल किया जा सके। इसके अतरिक्त ग्रामीण लिंक मार्ग व राजमार्ग बाधित होने की दशा में सम्बन्धित अभियंता स्वयं मौके पर जाएं व शीघ्र मार्ग सुचारू करने को लेकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें l ताकि ग्रामीणों, स्थानीय निवासियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो l


उसके बाद जिलाधिकारी ने चुंगी बड़ेथी में हुये भूस्खलन का भी निरीक्षण किया l उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था (एनएचडीसीएल) को निमार्णधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए l

   निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र नेगी,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे l