नवदम्पति की संदिग्ध मौत से सनसनी


सितारगंज जिला उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

शक्तिफार्म क्षेत्र में नव दंपती की संदिग्ध हाल में हुई मौतो से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जहा पति की किराये के कमरे में जहर से मौत हो गई थी वहीं पत्नी गांव के तालाब के पास पेड़ से फंदे पर लटकी हुई मिली | घटना की सूचना पर तहसीलदार और कोतवाल ने मौके पर पहुंच शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | अभी मौत के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है |

शक्तिफार्म के ग्राम बैकुंठपुर निवासी विपलुप मंडल और दीपा मंडल ने करीब सात माह पहले ही प्रेम विवाह किया था | इसके बाद दोनों ग्राम सुरेंद्र नगर में किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे | पुलिस को सूचना मिली कि दंपति की मौत हो गई है, पति की कमरे में जहर से मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गांव के तालाब के पास एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली | मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारियों ने शवो को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।