योग प्रशिक्षकों ने जुलूस निकालकर योग को शिक्षा में अनिवार्य करने तथा रोजगार देने की मांग की


खटीमा

अशोक सरकार

खटीमा एचएनबी डिग्री कॉलेज के योग प्रशिक्षकों ने शहर में जुलूस निकालकर, पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सरकार से प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक योग को अनिवार्य करने तथा रोजगार देने की मांग की तथा मांगे न मानने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी भी दिया। गौरतलब है |

कि योग प्रशिक्षक लंबे समय से शिक्षा में योग को अनिवार्य करने तथा रोजगार की मांग कर रहे हैं किंतु सरकार योग प्रशिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। इसी क्रम में योग प्रशिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर आज खटीमा की सड़कों पर एकजुटता दिखाई।

वहीं इस संबंध में प्रशिक्षित बेरोजगार ऋचा बिष्ट ने बताया कि योग शिक्षा को प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक अनिवार्य करते हुए सरकार हम लोगों को रोजगार दे।
इस संबंध में योग प्रशिक्षित बेरोजगार सौरभ ओझा ने बताया कि योग को प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि हम लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। यदि सरकार नहीं सुनती है तो हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।