अशोक सरकार
खटीमा
खटीमा कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में किसान नेता प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नवनियुक्त खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर का किसानों ने बैठक कर जोरदार स्वागत किया ।
बैठक में किसान नेताओं ने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । अनाज तोल , वाजिब मूल्य , भुगतान तथा उर्वरक की समस्याओं का प्राथमिकता से हल करेंगे । साथ ही तीन काले कृषि कानूनों के वापस ना होने तक सभी किसान आंदोलन में सहयोग करते रहेंगे। गौरतलब है कि तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर देशभर के किसान दिल्ली सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से आंदोलनरत हैं इसी को मजबूती प्रदान करने के लिए आज किसानों ने बैठक किया था।
वहीं किसान नेता प्रकाश तिवारी ने नवनियुक्त खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष भुल्लर का स्वागत करते हुए बताया कि हम सभी लोग भुल्लर जी के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के सभी किसानों की समस्या के निराकरण की लड़ाई लड़ेंगे । उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की हर समस्या में हम कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वहीं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि खटीमा क्षेत्र के किसानों को तोल और भुगतान को लेकर मंडी में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।