आक्रोशित वार्ड वासियों ने सड़क व नाली निर्माण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

सितारगंज नगर के वार्ड नंबर 10 बली नगर में सड़क व नाली निर्माण को लेकर नाराज वार्ड वासियों ने यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी के नेतृत्व में आज एसडीएम सितारगंज को एक ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 10 बली नगर में क्षतिग्रस्त सड़क तथा पानी निकासी हेतु नाली निर्माण को लेकर वार्ड वासी लंबे समय से धरना प्रदर्शन करते हुए मांग कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। आश्वासन के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य नहीं किया गया। गड्ढे, पानी तथा कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है तथा संक्रमण के चलते बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर आक्रोशित वार्ड वासियों ने आज एसडीएम सितारगंज को एक ज्ञापन सौंपा है।


इस संबंध में सितारगंज यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी ने बताया कि सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है । पैदल चलना भी दूभर है। जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकासी निकासी की व्यवस्था नहीं है। आश्वासन के बाद भी निर्माण कार्य नहीं किया गया। उन्होंने वार्ड वासियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक सड़क और नाली नहीं बनेगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।