महज पांच माह में ही गायब हो गए सर्किट हाउस द्वारीधार रोड़ पर लगे चिनार वृक्ष कब सुध लेंगे लगाने वाले मंत्री, विधायक जिला प्रशासन और उत्तराखंड सरकार


भाष्कर द्विवेदी पौड़ी ब्यूरो


वीवीआईपी जनपद पौड़ी मुख्यालय के सर्किट हाउस द्वारीधार, घुडदौडी रोड़ के किनारे सहकारिता और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत और विधायक पौड़ी मुकेश कोली द्वारा इसी साल पच्चीस फरवरी को चिनार के वृक्षों का रोपण किया गया, जिसमें सरकारी संसाधनों के “माले मुफ़्त दिले बेरहम” के मुहावरे को चरितार्थ करता हुआ बड़ा तामझाम भी दिखायी दिया था |

मगर दुर्भाग्यवश तब लगाये गये चिनार के पेड़ों का आज पांच माह में धरातल पर दीदार होना ईद के चांद के समान हो गया है | इन वृक्षों को लगाते समय सोशल मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया में बड़ी बड़ी बाते करने वाले सहकारिता मंत्री जी को ना फुर्सत मिली और ना ही स्थानीय विधायक पौड़ी मुकेश कोली को अब बड़ा सवाल ये उठता है, कि जनपद मुख्यालय के इस सड़क मार्ग से राजधानी देहरादून वाले इस रूट पर पौड़ी के कई बार मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री, विधायक पौड़ी के साथ सभी जिम्मेदार अधिकारी और आमोखास सफ़र करते हैं, लेकिन किसी ने भी सड़क किनारे सूखते और लापता होते चिनार के इन वृक्षों की ख़बर लेना जरूरी नहीं समझा |

अब धरातलीय स्थिति पर नजर डालें तो द्वारीधार से लेकर खांड्यूसैंण पैट्रोल पम्प तक चिनार के अधिकांश पेड़ सूखकर लापता हो गए हैं | 3 किमी लंबे इस रूट पर महज 2 या 3 पेड़ और उद्घाटन समारोह का विज्ञापन पेड़ लगाने वालों की उदासीनता और राज्य के खजाने को हुए आर्थिक नुक्सान की कहानी बयां करता हुआ इस उम्मीद से खड़ा है, कि कोई तो होगा जो इसकी सुध लेगा |

इस मामले में जल्द ही भाष्कर द्विवेदी नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेगा ।