टोक्यो ओलंपिक में भारत को हॉकी स्पर्धा में बड़ा झटका लगा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से हराया। पूरे मैच के दौरान भा्रतीय पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के आगे संघर्ष करती रही। एक समय भारत की बेल्जियम पर बढ़त बना ली थी।
लेकिन टीम इंडिया बहुत देर तक यह बढ़त कायम नहीं कर सकी। बीते कुछ मैचों में भारत ने जो पैनापन दिखाया वह इस सेमीफाइऩल मैच में नदारद रहा।
फिलहाल इस हार के बाद भी भारत की मेडल जीतने की उम्मीद अभी कायम है। कांस्य पदक के लिए 5 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीम के बीच भिड़ंत होगी।
उसमें से जो टीम हारेगी उसके साथ कांस्य पदक के लिए भारत का मुकाबला होगा। भारतीय हॉकी टीम साल 1980 के बाद से ओलंपिक में पदक नहीं जीती है।