अवैध नशे व सट्टे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

खटीमा जनपद उधम सिंह नगर

अशोक सरकार

सीमांत क्षेत्र खटीमा में दिन-प्रतिदिन नशे और सट्टे का कारोबार जोर पकड़ता जा रहा है। पूरा क्षेत्र नशे के गिरफ्त में आ चुका है , हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रही है लेकिन नशे और सट्टे कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी क्रम में आज खटीमा शहर की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने नशे व सट्टे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए खटीमा तहसीलदार युसूफ अली को एक ज्ञापन सौंपा। वहीं प्रदर्शनकारी परमजीत सिंह ने बताया कि आज नशे से कोई भी क्षेत्र से अछूता नहीं है । सभी युवा नशे की गिरफ्त में है। नशीली चीजें खुलेआम बिक रही हैं । हम लोग इसका विरोध करते हैं। नशा बंद होना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बच सके।
वहीं प्रदर्शनकारी महिला मुन्नी देवी ने बताया कि नशे से घर के घर तबाह हो गए हैं । गरीब लोग सबसे ज्यादा बर्बाद हो गए हैं। नशा बंद होना चाहिए। नशा कार्यों कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


वहीं इस मामले में खटीमा तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि शहर में बढ़ते हुए नशे के खिलाफ खटीमा शहर वासियों की तरफ से एक ज्ञापन दिया गया है। इस संबंध में एसएसआई लक्ष्मण सिंह के द्वारा जांच करवा कर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।