अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त‌ को किया गिरफ्तार

फोटो-प्रतीकात्मक


मनमोहन भट्ट

उत्तरकाशी

नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत आज 3.08.2021 को मोरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान तहसील मोरी जाने वाले रास्ते के पास से एक व्यक्ति मानसिंह पुत्र डगलाल निवासी ऊपला नाशना थाना मोरी उत्तरकाशी को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।