कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले स्कूल, छात्र-छात्राओं में दिखा खासा उत्साह

सुभाष पिमोली

थराली

कोरोना की दूसरी लहर के बाद उत्तराखंड में कक्षा नो से बारहवीं तक के स्कूल को खोला गया है वही पहले दिन छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया छात्रों को सैनिटाइजर मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग में बिठाया गया अधिकतर छात्र मास्क सैनिटाइजर लेकर विद्यालय पहुंचे कुछ एक छात्रों जिनके पास मास्क नहीं थे |

उन्हें स्कूल के द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम, राजकीय इंटर कॉलेज थराली, राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी, राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर सीनाई, शहीद भवानी दत्त राजकीय इंटर कॉलेज चैपडु मैं अधिकतर छात्र/छात्राये उपस्थित रहे राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी के प्रधानाचार्य भजन सिंह गड़िया ने बताया छात्रों को सैनिटाइज कर कोविड-19 गाइडलाइन के नियम अनुसार उचित दूरी पर बिठाया गया है |

वही पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला ग्वालदम के प्रधानाचार्य खड़क सिंह बिष्ट ने बताया विद्यालय में 80% से अधिक उपस्थिति रही छात्रों को 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 3 घंटे तक कक्षाएं संचालित हुई।