खटीमा जनपद उधम सिंह नगर
अशोक सरकार
सीमांत क्षेत्र खटीमा में कुछ युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर मंदिरों तथा आश्रमों में अवैध नशे के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर बाबाओं तथा साधुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित बाबाओं और साधुओं द्वारा सोशल मीडिया में चल रहे टिप्पणी को गलत और अभद्र ठहराते हुए टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने हेतु कोतवाली खटीमा में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई है।
वहीं इस मामले से आक्रोशित बाबा नंद लाल गिरी ने बताया कि एक वीडियो के माध्यम से ज्ञात हुआ कि किसी व्यक्ति ने मंदिर में अवैध नशा करने का आरोप लगाया है। बाबा ने बताया कि मंदिर में महात्मा लोगों का चिलम पीना जायज है तथा टिप्पणी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं एक अन्य आक्रोशित बाबा ने बताया कि खटीमा क्षेत्र के आश्रमों और अखाड़ों के लिए गलत टिप्पणी किया गया है। अभद्र टिप्पणी और गलत इल्जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं खटीमा कोतवाली एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सनातन धर्म के कुछ बाबा लोगों ने क्षेत्र के कुछ युवाओं द्वारा अभद्र टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस संबंध में हम लोगों द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।