शासन के आदेश पर शिक्षण संस्थाओं का संचालन हुआ प्रारंभ


अशोक सरकार

खटीमा

शासन के आदेश पर काफी लंबे समय बाद आज उधम सिंह नगर जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं को कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं हेतु खोल दिया गया है। हालांकि सभी शिक्षण संस्थाओं को शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन तथा दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

गौरतलब है | कि कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए वर्ष 2020 में ही सभी शिक्षण संस्थाओं के संचालन पर रोक लगा दिया गया था.तभी से ऑनलाइन टीचिंग का कार्य चल रहा था जिसका समुचित लाभ सभी बच्चों को नहीं मिल पा रहा था, लेकिन संक्रमण की दर न्यूनतम होते ही शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत आज से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं को संचालित करने का आदेश कर दिया है। इसी क्रम में आज खटीमा क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में भी शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है।

वहीं थारू राजकीय इंटर कॉलेज के एक छात्र सुमित कुमार ने बताया कि स्कूल खुलने से हम लोग बहुत खुश हैं । ऑनलाइन पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही थी । समझ में भी नहीं आ रहा था । स्कूल खुल जाने से टीचर हमें ढंग से समझा देते हैं तो समझ में आ जाता है।

वहीं थारू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एनएस रौतेला ने बताया कि एसओपी नियमानुसार आज हमने सैनिटाइजिंग , थर्मल स्क्रीनिंग करके तथा बच्चों के अभिभावकों की अनुमति प्राप्त करके विद्यालय खोल दिया है। अभी छात्र संख्या कम है लेकिन आने वाले समय में संख्या बढ़ेगी तथा बच्चों को भी भौतिक कक्षाओं का लाभ मिलेगा । हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अच्छी तरह पढ़ें और कुछ सीखें।