मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
राजकीय पशु चिकित्सालय स्यालना ब्रह्मखाल में पिछले 22 वर्षो के लम्बे समय से भण्डारस्यूं व दशकी पट्टी के दूरदराज के गांवों में जन जन के पशुओं को अपनी राजकीय सेवाएं पहुंचा रहे कर्तव्यनिष्ठ पशुधन सहायक श्री गुलाब सिंह राणा ससम्मान सेवानिवृत्त हुए।
पशुधन सहायक गुलाब सिंह राणा हमेशा ही अपने विभागीय कार्यों के प्रति तत्पर रहते थे और अपने कार्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व तत्परता से कार्य करने को लेकर इन्हौने भण्डारस्यूं व दशकी पट्टी की जनता से काफी सम्मान भी हासिल किया। दूर दराज के गांवों में यदि किसी के मलेशियां कभी भी बीमार होती थी तो सूचना मिलते ही पशुधन सहायक प्राथमिक उपचार देने हेतु तत्काल पहुंच जाते थे। गुलाब सिंह राणा की सेवानिवृत्ति की सूचना मिलते ही प्रत्येक गांव से लोग पशु चिकित्सालय स्यालना में पहुंच गए तथा राणा जी के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की समीक्षा करते हुए इन्हें माल्यार्पण कर सेवानिवृत्ति की बधाईयां दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी बिपिन असवाल, पशुधन सहायक कुन्दन लाल, रेखा कन्डारी व अनुपमा बिष्ट तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।