मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
प्रखंड डुंडा के ब्रहमखाल बाजार के कलाड़ी कस्वे में भू धंसाव के कारण पांच सौ मीटर का एरिया वहां रह रहे एक दर्जन परिवारों के लिए मुसीबत बन गया है | वैसे तो पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रहमखाल बाजार का पूर्वी हिस्सा जुणगा रोड से ही धंसने लगा रहा है, मगर धरासू यमुनोत्री हाइवे के पास कलाडी नामे मोहले में इस बारिस से भारी नुक़सान पहुंचाया है। यहां रह रहे एक दर्जन अनुसूचित जाति के परिवारों के मकानों पर चौड़ी दरारें आ गई, कुछ मकानों की दीवारे भी भर-भराकर ढह गई।
वहां रह रहे आलमू लाल, मनोज, विनोद, अनिल, राकेश, मादव लाल, रोशन लाल, किशोर कुमार, मातवर लाल, दिनेश, संजय, तारे लाल, सतीश, संजय, राजेश, और शांति लाल के परिवार जन संकट में है।
हालांकि प्रशासन ने कुछ परिवारों को इंटर कालेज गेंवला में रहने की ब्यवस्था की है मगर परिवार जनों का कहना कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे और मबेसी के साथ वहां पर कैसे रहेंगे। खाने पीने की सामग्री भी घर से कैसे ढोंये इस परिस्थिति में इन प्रभावित परिवारों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है और सभी प्रभावित परिवार अतिशीघ्र यहां से विस्थापन की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।
वैसे ब्रहमखाल बाजार का ये हिस्सा जुणगा रोड से ही धंस रहा है जिससे उम्मेद सिंह विष्ट आदि कई लोगों के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने कहा कि तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान और अन्य कर्मी मौके पर है जो भी उचित होगा प्रशासन करेगा और जानमाल को खतरा न हो इस पर हमारा फोकस है।