पीपलकोटी में देर रात बारिश से ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान

चमोली

पीपलकोटी में देर रात बारिश से ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है | दशोली ब्लॉक के मठ, कुलसारी, बेमरू, गुनियाला गांव में काश्तकारों की कृषि भूमि  को भारी नुकसान पहुंचा है।

जबकि भूस्खलन होने से मठ गांव में खतरा बढ़ गया है। वहीं पीपलकोटी मठ बेमरू मोटर मार्ग भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गयी है |

मठ झडेता ग्राम प्रधान संजय राणा और बेमरू ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा काश्तकारों की कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा है।