10वीं में लड़के तो 12वीं में लड़कियां रहीं आगे

उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई। इस बार 10वीं कक्षा में छात्रों ने तो 12वीं कक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं पिछले साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में छात्राओं का ही दबदबा था।

शनिवार को परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 99. 9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा।

आज जारी हुए नतीजों में 10वीं कक्षा में छात्रों का रिजल्ट 99.30 और छात्राओं का रिजल्ट 98.86 प्रतिशत रहा है। वहीं 12वीं कक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 99.71 और छात्रों का रिजल्ट 98.40 प्रतिशत रहा है।

बता दें कि इस साल 10वीं में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और 12वीं में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे।