टनकपुर जिला चम्पावत
अशोक सरकार
टनकपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनील पिंकी चौधरी नें कार्यकर्त्ताओ एवं स्थानीय निवासीयों के साथ मिलकर जनपद में विधुत समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से आज एक ज्ञापन राज्यपाल महोदय को भेजा गया।
वहीं इस मामले में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनील पिंकी चौधरी नें बताया उत्तराखंड राज्य पहले से ही ऊर्जा प्रदेश रहा है l इसके बावजूद हमारे जनपद चम्पावत में 5 से 6 घंटे रोज बिजली कटौती हो रही है और कोरोना काल में बिजली के बिलों का भारी बोझ बेरोजगार जनता के ऊपर पड़ा है। उसे माफ कराने और बिजली बिलों में बढ़ते दरों को कम करने के सम्बन्ध में आज उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया है ।
वहीं उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया नें बताया विधुत समस्याओं से सम्बंधित स्थानीय लोगों नें आदरणीय राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसे मेरे द्वारा राज्यपाल महोदय को अग्रसारित कर दिया जायेगा।