खटीमा
अशोक सरकार
खटीमा में उत्तराखंड अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन हरि के नेतृत्व में बैठक करके गुड्डू साहनी को वर्किंग कमेटी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि 2022 के चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को फतह करने के मकसद से अपनी पार्टी का विस्तार करते हुए जनाधार मजबूत करने में जुटी हुई है।
इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक कर गुड्डू साहनी को वर्किंग कमेटी का प्रदेश महामंत्री बनाया गया तथा उनका स्वागत किया गया साथ ही 2022 का चुनाव फतेह कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार किया गया।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गुड्डू साहनी ने बताया कि मुझे वर्किंग कमेटी का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है । मैं पार्टी और जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। उन्होंने बताया कि मैं जनता के दुख सुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा तथा पार्टी को मजबूत कर अगला सीएम हरीश रावत को बनाएंगे।