देवाल -मुन्दोली -वाण मोटरमार्ग पर सड़कों में बने गड्ढो में किया पौधरोपण


सुभाष पिमोलो

थराली


उत्तराखंड में सड़कों की बदहाली का आलम किसी से छिपा नही है l मैदान हो चाहे पहाड़ हो आये दिन सड़को में बने गड्ढों मे बनी सड़क की शिकायत जनता करती रहती है, लेकिन सिवाय आश्वासन के और कुछ भी नही मिलता l कुछ ऐसा ही हाल है थराली विधानसभा की थराली -देवाल-वाण मोटरमार्ग का जहाँ सड़को में बने गड्ढे आये दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं l

स्थानीय लोग कई बार जिम्मेदार विभाग सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी सड़क की दुर्दशा से अवगत करा चुके हैं l पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस मोटरमार्ग पर गड्ढे भरने के साथ ही हॉटमिक्स से डामर कराने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके न तो पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा सका और न ही सड़को के गड्ढे भरे गये l ऐसे में देवाल के कुछ युवाओ और जनप्रतिनिधियों ने सरकार को आइना दिखाने के लिए देवाल बाजार में सड़को में बने गड्ढो को भरने के लिए इन गड्ढो में पौधरोपण कर सरकार और विभाग की नींद खुलवाने के संदेश दिया l

इन युवाओ ने देवाल बाजार में थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह का वाहन रोककर सड़को में बने गड्ढो में फूलों की पौध लगाकर अपना विरोध जताया l
स्थानीय लोगो का कहना है कि लंबे समय से सड़क में इस तरह गड्ढे बने हुए हैं कि मालूम ही नहीं चलता कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढो में सड़क है l ऐसे में स्थानीय लोगो ने जल्द से जल्द देवाल मोटरमार्ग पर गड्ढे भरने के साथ ही डामरीकरण कराए जाने की मांग की है l


वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतवीर सिंह यादव ने बताया कि हॉटमिक्स के मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में सर्वेक्षण कर इस्टीमेट भेजा गया है l साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बरसात के चलते गड्ढो को भरने का काम नही हो पा रहा है उन्होंने कहा कि मौसम साफ होते ही इमल्शन से गड्ढो के पैच भरने का काम किया जाएगा l

वही विधान सभा अध्यक्ष नवीन चंदोला, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस लाखन रावत, प्रताप राम हीरा कोट डी ने बिभाग और जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यही हाल रहा तो हो गया विकास l