आम आदमी पार्टी का पहला चौबट्टाखाल विधानसभा सम्मेलन किया आहूत l

सतपुली l आम आदमी पार्टी चौबटाखाल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पहली बार सतपुली बाजार में एक निजी रिसोर्ट में आहूत किया गया l जिसकी अध्यक्षता प्रेम सिंह कलजुगी फाउंडर मेंबर आम आदमी पार्टी के द्वारा की गई l इस सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी शशिमोहन कोटनाला तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे l

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिगमोहन नेगी ने कहा कि मिशन 2022 में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी बनाएगी सरकार और उन्होंने कहा कि लगातार आम आदमी पार्टी से मातृशक्ति और युवा शक्ति  जुड़ रही है जोकि उत्तराखंड की रीढ़ है l वही आज भारी संख्या में युवाओं को पहुंचने पर उन्होंने सभी का  आभार जताया l वहीं उन्होंने कहा मिशन 2022 के लिए 10 दिन के अंदर संगठन को न्याय पंचायत स्तर पर खड़ा करेंगे l

कार्यक्रम में शशि मोहन कोटनाला केंद्रीय प्रभारी पौड़ी ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड वासियों को भी  तीन सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता  भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से ऊब चुके है क्योंकि उन्होंने आंदोलनकारियों के सपनों को साकार नहीं किया l जिसके चलते लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं l

इस अवसर पर  शशिमोहन कोटनाला केंद्रीय लोकसभा प्रभारी, दिनेश बडोला फाउंडर व नेशनल मेंबर, जयवीर रावत यूथ फॉउन्डेशन जिला कोऑर्डिनेटर, प्रेम शर्मा कलजुगी कार्यक्रम की अध्यक्षता, हर्षिता प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा, अनीता रावत विधानसभा प्रभारी महिला,  नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सतपुली बालेश्वरी देवी, करण पाल संगठन मंत्री,मनोज रावत कठूली, दिगपाल सिंह नेगी विधानसभा प्रभा कोऑर्डिनेटर, अंकित बिष्ट,  संतोष कुकरेती सोशल मीडिया प्रभारी सेक्टर प्रभारी लैंसडाउन, कोटद्वार रविंद्र जजेडी और मनोहर लाल पहाड़ी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे |