मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
उतरकाशी जनपद केे कल्याणी गांव में कल्याणी-हरेती मोटरमार्ग से लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामींण दहशत में हैं ग्रामीणों के अनुसार कल्याणी-हरेती मोटरमार्ग की कटिंग व चार धाम परियोजना की ऑलवेदर सड़क चौड़ीकरण कटिंग के बाद से बरसात शूरु होते ही कल्याणी-हरेती मोटरमार्ग से लगातार भूस्खलन होने लगता है और मलबे के साथ पत्थर सीधे लोगों के घरों की छतों पर गिरने लगते हैं और कभी भी जानमाल का नुक़सान हो सकता है।
सुरक्षात्मक कार्यों के लिए यहां के स्थानीय निवासी गजेन्द्र सिंह भण्डारी व अन्य लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग बडकोट को लिखित में प्रार्थना पत्र दिए लेकिन दोनों विभागों ने गोलमाल बाते बनाकर इन्हें गुमराह किया जिसका खामियाजा यहां के लोग आज भी भुगत रहे हैं। ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से दोनों विभागों को चेतावनी दी है कि अभी भी दोनों विभाग आपस में मिलकर बात कर लें और ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया करायें अन्यथा ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क को बाध्य करना पड़ेगा।