उतरकाशीे में भवन क्षतिग्रस्त होने से तिरपाल के नीचे रात गुजारने को मजबूर है परिवार, प्रशासन हालात जानने पर भी मौन

मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

उतरकाशी जनपद केे नगल महरगांव में 21जुलाई को हुई भारी बारिश से राकेश डबराल के मकान में भू-धंसाव होने पर मकान में दरारें पड़ गई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मकान के नीचे की जमीन धंसने से दरारें बढ़ती चली गई और अब हालात यह हैं कि मकान गिरने की कगार पर है |

मकान में जैसे ही दरारें आयी तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई | जिसपर हालातों का जायजा लेने राजस्व उपनिरीक्षक व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन सभी हालात जानने पर भी प्रशासन द्वारा आज तक प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया और ना ही प्रभावित परिवार को रात्रि गुजारने को टेन्ट उपलब्ध कराया गया।

आज भी प्रभावित परिवार इसी मकान में तिरपाल लगाकर रात गुजारने को मजबूर है | तेज बारिश के चलते इस मकान में कभी भी हनहोनी हो सकती है।

अगर नेता जनप्रतिनिधियों की बात की जाए तो अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस परिवार की हालत जानने तक नहीं पहुंचे।

https://fb.watch/73i9Kuw5mX/