मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत आज 30.07.2021 को डुण्डा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान तहसील तिराहे के पास से गणेश लाल पुत्र चतक लाल निवासी कुन्सी पट्टी बरसाली तह0 डुण्डा उत्तरकाशी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चौकी डुण्डा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।